हरदोई, जनवरी 10 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) में संविदा के आधार पर बस चालकों की भर्ती के लिए 23 जनवरी को रोडवेज बस स्टेशन परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई डिपो भुवनेश कुमार ने बताया रोजगार मेला सुबह दस बजे से आयोजित होगा, जिसमें संविदा के आधार पर योग्य एवं अनुभवी चालकों की भर्ती की जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया संविदा चालक पद हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह तथा लंबाई कम से कम पांच फुट ती इंच होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदक के पास कम से कम दो वर्ष पुराना हैवी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। पात्र अभ्यर्थी रोजगार मेले में अपने समस्त आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर चयन प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.