उन्नाव, अप्रैल 12 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे मार्ग पर एक निजी बस खराब हो गई। जिसके कारण यात्रियों को आठ घंटे तक बस ठीक होने का इंतजार करना पड़ा। एक निजी कंपनी की बस समस्तीपुर बिहार से करीब 65 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी तभी शुक्रवार रात एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के निकट बस में कुछ खराबी आ गई जिसे किसी तरह मैकेनिक बुलाकर सही कराया गया। इसके बाद सुबह दस बजे बस अपने गंतव्य को रवाना हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.