मुजफ्फरपुर, जून 11 -- देवरियाकोठी, एसं। देवरिया बाजार पर बुधवार की दोपहर साइड लेने के विवाद में पटना से अरेराज जा रही बस के कंडक्टर बंगरा पश्चिमी निवासी अशोक राम से मारपीट की गई। बदमाशों ने उससे 10 हजार रुपये छीन लिया। मामले को लेकर अशोक राम के भाई सुकेश्वर राम ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें बाइक सवार आशिक कुमार और दीपक कुमार को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि अशोक राम पटना से पूर्वी चंपारण जानेवाली बस पर कंडक्टर है। बस पटना से देवरिया पहुंची तो जाम में बस फंस गई। इसी दौरान साइड लेने को लेकर दोनों आरोपितों से विवाद हो गया। उसके बाद दोनों आरोपितों ने बस को घेर लिया। भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया। दस हजार रुपये छीन लिया। थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.