सोनभद्र, अगस्त 8 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुअरिया चपकी मोड़ के समीप गुरूवार की रात बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक काफी दूर तक घसीटता रहा। यात्रियों के शोर मचाने पर चालक बस खड़ा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बनारस से बीजपुर जा रही निजी बस बभनी बीजपुर मार्ग पर गुरूवार की रात्रि करीब 11 बजे महुअरिया-चपकी के पास 25 वर्षीय राम औतार पुत्र भगवान सिंह को धक्का मार दी। धक्के के बाद बाइक सवार बस में फंस गया और घसीटता हुआ कुछ दूर तक गया। यात्रियों के शोर मचाने पर चालक खड़ा कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना पर उपनिरीक्षक शिवमूरत ने घटनास्थल पर पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.