गढ़वा, अगस्त 6 -- मझिआंव। थानांतर्गत पुरहे गांव से रविवार को एक सुरक्षित बलेरो से जलाभिषेक करने देवघर गए कांवरियों से भरा बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि रास्ते में एक दुकान पर रूककर सभी बोतल का पानी खरीद रहे थे। उसी क्रम में पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दिया। घायलों में पूरहे गांव निवासी शिव यादव, सतीश ठाकुर, पुरहे पंचायत के उप मुखिया धर्मेंद्र ठाकुर, छोटू दुबे, राहुल दुबे, सुनील गुप्ता के अलावा करुई गांव निवासी धर्मपाल सिंह शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर एम्स में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...