महाराजगंज, मई 30 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। आपस में तलाक के मुकदमा में जिला मुख्यालय के एक न्यायालय में पैरवी के बाद एक ही से घर लौट रहे पति-पत्नी में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। गुस्साए पति ने बस के अंदर ही पत्नी के उपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस रोक दिया। इसके बाद पति भागने लगा, पर यात्रियों ने दौड़ा कर उसे दबोच लिया। कोतवाली के चेहरी पुलिस चौकी के सिपाहियों को सुपुर्द कर दिया। घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कोतवाली पुलिस हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पनियरा थानाक्षेत्र के सुचितपुर बघौना निवासी एक युवक की शादी दस साल पहले हुई है। वह पेंट पॉलीस का काम करता है। शादी के पांच साल बाद दोनों से दो पुत्र पैदा हुए। दोनों आठ माह से अलग रह रहे हैं। पांच वर्षीय बड़ा बेटा पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.