गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित कौशांबी बस अड्डे पर खड़ी बस से चोरों ने चार बैग चोरी कर लिए। चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और फिर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुरादाबाद के दीनदयाल नगर निवासी वंदया अरोड़ा के अनुसार वह अपनी बहन के साथ सात दिसंबर को मुरादाबाद जा रही थी। शाम के समय वह दिल्ली से कौशांबी बस अड्डे पर पहुंची। उन्होंने अपने चार बैग एक बस की डिग्गी में रख दिए। परिचालक ने उनके सामने ही डिग्गी बंद कर दी थी। इसके बाद दोनों बहन वॉशरूम चली गई थीं। कुछ देर बाद वह वापस लौटी तो चारों बैग गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बैग का सुराग नहीं लगा। इसके बाद वंदया ने लिंक रोड थाने में तहरीर दी। एसीपी साहिबा...