सहरसा, फरवरी 16 -- महिषी,एक संवाददाता । महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा पुल के पश्चिम पेट्रोल पम्प के निकट रविवार की दोपहर स्टेट बस की ठोकर से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान वीरगांव के वार्ड संख्या 7 निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई। जानकारी अनुसार मृतक व उनके साथी वीरगांव के ही धीरज राय मोटरसाइकिल पर सवार होकर सहरसा की ओर जा रहे थे। वहीं सामने से स्टेट बस सहरसा से दरभंगा की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों में आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक पर सवार करीब 25 वर्षीय रौशन की मौत हो गयी। वहीं बाइक पर सवार धीरज जख्मी हो गया। इधर घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने करीब 15 से 20 मिनट तक रोड को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार व एसआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.