कौशाम्बी, फरवरी 15 -- सैनी थाना क्षेत्र के केसरिया गांव के समीप शनिवार रात नेशनल हाईवे पार करते वक्त बस की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। वह निमंत्रण में शामिल होकर लौटते वक्त हादसे का शिकार हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तेवारा निवासी 68 वर्षीय बरमदीन पुत्र गंगा प्रसाद किसानी करते थे। शनिवार को वह सैनी के केसरिया गांव एक निमंत्रण कार्यक्रम में आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब नौ बजे वह केसरिया चौराहे के पास पैदल ही हाईवे पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने उन्हें कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.