फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- शिकोहाबाद में विद्यालय में पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की बाइक को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। धर्मेंद्र पुत्र रामखिलाड़ी निवासी सुभाष नगर नगला कंचन स्थित विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वह मंगलवार को बाइक से पढ़ाने स्कूल जा रहे थे। जब उनकी बाइक मैनपुरी रोड स्थित श्रीराम धर्मकांटा के पास पहुंची ही थी तभी उनकी बाइक को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...