सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बा दोस्तपुर का एक युवक शुक्रवार की शाम बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक बस के किनारे से टक्कर लगने के कारण युवक असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिससे उसे मामूली चोटें आ गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इलाज के बाद युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...