फिरोजाबाद, मई 10 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में शनिवार दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। वह उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। पुलिस शव जिला अस्पताल लेकर आई। जनपद मैनपुरी के गांव गढ़िया गणेशपुर निवासी 23 वर्षीय नितेश कुमार पुत्र रामजी लाल बाइक से सिरसागंज आ रहा था। उसका साथी आदर्श कुमार पुत्र किताब सिंह निवासी नगला नरू जनपद मैनपुरी भी बाइक पर सवार था। उसी दौरान थाना सिरसागंज क्षेत्र के नगला महाराम के समीप एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस घायल नितेश को उपचार के लिए सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.