सिद्धार्थ, दिसम्बर 16 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहा के पास एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें पत्नी की मौत हो गई जबकि पति को मामूली चोट आई है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के महादेवा नानकार गांव निवासी दुर्गावती (28) के ससुर का शहर के एक अस्पताल में आपरेशन हुआ था। वह पति शिवकांत के साथ बाइक से दोपहर में अस्पताल से घर लौट रही थी। अभी वह सनई चौराहे पर पहुंचे ही थे कि एक सरकारी बस ने टक्कर मारी दी। इसमें पति पत्नी घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने दुर्गावती को मृत घोषित कर दिया। पति को मामूली चोट आई थी। मौत के बाद से परिवार के लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.