आगरा, अप्रैल 1 -- मंगलवार अल सुबह आगरा-जयपुर हाइवे पर तेरहा मोरी बांध के निकट जयपुर की ओर से आ रही इलेक्ट्रिक बस ने भूसा ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। बस और ट्रैक्टर पलट गए। ट्रैक्टर पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बस की सवारियां और चालक घायल हो गया। करौली निवासी राधा रमन पुत्र हर स्वरूप इलेक्ट्रिक बस को जयपुर से आगरा लेकर आ रहा था। मंगलवार सुबह चार बजे हाइवे पर तेरहा मोरी बांध के निकट बस ने आगे जा रहे भूसा भरे ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर और बस दोनों पलट गईं। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा जेसीबी हाइड्रा मंगाकर बस एवं ट्रैक्टर को सीधा किया गया। ट्रैक्टर के कई टुकड़े हो गए थे। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर बैठे युवक सोनोठी निवासी 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.