नोएडा, मार्च 27 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-104 में गुरुवार सुबह बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। आक्रोषित अन्य डिलीवरी ब्वॉय ने सूचना पर पहुंची पुलिस पथराव कर दिया। इससे चौकी प्रभारी मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पथराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिला हाथरस के गांव महाखास निवासी प्रवीण कुमार एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। वह गुरुवार सुबह स्कूटी लेकर कहीं जा रहा था। सेक्टर-104 हाजीपुर में एक बस के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद प्रवीण कुमार बस के टायर के नीचे आ गया। टायर के नीचे आने के चलते प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बस को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.