बुलंदशहर, मई 16 -- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर भटोला निवासी 60 वर्षीय लियाकत बुधवार रात को ट्रैक्टर-ट्राली लेकर नगर से गांव जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे पर गांव वाजिदपुर के निकट पीछे से निजी बस ने ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर सवार वृद्ध सड़क पर गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। साथ ही घायल को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.