लखनऊ, दिसम्बर 29 -- मोहनलालगंज। फत्तेखेड़ा के पास रायबरेली की तरफ जा रही बस ने टैम्पो लोडर को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे लोडर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गया। लोडर में सवार दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को बस ने रायबरेली हाईवे पर फत्तेखेड़ा के पास पीछे से टक्कर मार दी। जिससे लोडर पलट गया। लोडर में सवार संजय गांधी मार्ग, कृष्णा नगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता व राकेश दीक्षित जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया। सीसी कैमरों की मदद से पुलिस टक्कर मारने वाली बस का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.