नोएडा, जनवरी 15 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-2 में बस की टक्कर से पैदल जा रही महिला घायल हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने थाने में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-82 स्थित भंगेल सलारपुर गांव में रहने वाले विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह नौ जनवरी को पत्नी सुचिता के साथ पैदल जा रहे थे। एनएसइजेड मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली नंबर की बस ने सुचिता को टक्कर मार दी। हादसे में विजय कुमार बाल-बाल बच गए। उन्होंने लहूलुहान हालत में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बस चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विजय की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से बस चालक की पहचान की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.