बहराइच, मई 16 -- बहराइच, संवाददाता। रूपईडीहा बहराइच हाईवे के बशीरगंज मोड़ के पास बुधवार रात तेज रफ्तार स्लीपर बस ने ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस घटना में ई रिक्शा चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने परीक्षण कर ई रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलो को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया। रामगांव थाने के बहराइच-रुपईडीहा हाइवे के खाले पुरवा गांव के पास बुधवार रात लगभग आठ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्लीपर बस ने आगे जा रहे ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई रिक्शा सड़क से उछलकर दूर जा गिरा। जिसके चलते ई रिक्शा चालक रामगांव थाने के बाबा पुरवा निवासी मोल्हू पुत्र सीताराम, यात्री धोबहा के बिछला निवासी राजू पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.