हापुड़, मार्च 18 -- बस की छत पर यात्रियों के बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यातायात पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए बस का दस हजार रुपये का चालान काट दिया। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बस की छत पर यात्री बैठे हुए थे। वीडियो वायरल होते ही यातायात पुलिस की तुरंत संज्ञान लेते हुए बस का दस हजार रुपये का चालान कर दिया। यातायात पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की है कि ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो। यातायात नियमों का उल्लंधन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.