लखीमपुरखीरी, फरवरी 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। शनिवार की सुबह तेंरहवीं कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे एक ही बाइक पर सवार चार लोग लखीमपुर शारदानगर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के जिला अस्पताल भेजा गया, डाक्टरों ने उसे लखनउ रेफर कर दिया। हादसा बस की टक्कर से होना बताया गया। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव लठिया निवासी 55 वर्षीय गीता देवी पत्नी अमृतलाल, अपने बेटे 45 वर्षीय अवधेश, 42 वर्षीय बहू मीना देवी और 12 वर्षीय पोता रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के मैनहा गांव से एक तेरहवीं कार्यक्रम से वापस लौट रहीं थी। अवधेश बाइक चला रहा था। ये लोग क्षेत्र में लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर ग्राम खइंया के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही एक निजी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.