प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। स्कूल में छुट्टी होने के बाद दो बेटियों संग बाइक से घर देहात कोतवाली के पटखौली जा रहे स्वास्थ्यकर्मी को पीछे से तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इससे सभी सड़क पर गिर गए। बस आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा को कुचलते हुए चली गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बड़ी बहन को मामूली चोटें आईं। जबकि गंभीर रूप से घायल पिता को प्रयागराज रेफर किया गया है। विकासभवन रोड स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी 36 वर्षीय रवि शर्मा अनुज यहां मेडिकल कॉलेज में वार्डब्वॉय हैं। जबकि पत्नी वंदना शर्मा मेडिकल कॉलेज में ही एमपीडब्लयू (मल्टी पर्पज वर्कर) हैं। उनकी दो बेटियों में छोटी 15 वर्षीय वंशिका शर्मा शहर के एक स्कूल में कक्षा आठ और बड़ी वर्षा कक्षा नौ में पढ़ती है। शनिवार दोपहर बाद दो बजे स्कूल में छुट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.