हापुड़, दिसम्बर 2 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एनएच-334 स्थित ग्राम मुर्शदपुर के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार जनपद बुलंदशहर के गांव भटौना निवासी विनीत व धौलाना अड्डा निवासी सुहैल सैफी मंगलवार की दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर गुलावठी से हापुड़ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह एनएच-334 स्थित गांव मुर्शदपुर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे मं दोनों युवक गिर दोनों घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.