नैनीताल, फरवरी 19 -- गरमपानी। खैरना बाजार स्थित चौराहे पर गुरुवार दोपहर दो बजे एक बस और कार की टक्कर हो गई। जिसके बाद सड़क पर करीब आधा घंटा जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर होमगार्ड जवानों ने मौके पर पहुंचकर कार को सड़क किनारे करवाया और यातायात को व्यवस्थित किया। जवानों की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे दोनों ओर का जाम खुलवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...