मऊ, दिसम्बर 18 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर एक दिन पूर्व बस कंडक्टर से छिनैती के मामले में फरार चार शातिर हिस्ट्रीशीटर चोरों को पावर हाऊस के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार चोरों के पास से दो तमंचा, कारतूस, चाकू, छिनैती की 16 हजार 123 रुपये नगदी, टिकट काटने की मशीन, लगेज टिकट बुक, मोबाइल फोन, मैनुअल टिकट बुक और बैग बरामद किया। मामले का पर्दाफाश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने शहर कोतवाली में गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान किया। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुरुवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिला कि एक दिन पूर्व 17 दिसंबर की देर रात रोडवेज बस कंडक्टर से छिनैती के मामले में फरार शातिर चोर किसी...