मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- भोजपुर, हिंदुस्तान संवाद। सोमवार की दोपहर बाद एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें स्कॉर्पियो में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजा। थाना क्षेत्र के सिरसवा दोराहा जामा मस्जिद रोड पर खानपुर के पास एक स्कॉर्पियो और बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। स्कॉर्पियो में बैठे इसफाकुल नबी निवासी ग्राम मोतियापुरा टांडा रामपुर, हमजा अली के दो बच्चे अक्शा तथा मोहम्मद जीशान गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.