गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम। उत्तर भारत में छाई घने कोहरे की चादर ने मिलेनियम सिटी की परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। सोमवार को सीजन के पहले सबसे घने कोहरे के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर इसका सबसे घातक असर देखा गया। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण गुरुग्राम रोडवेज डिपो की बसों और यहां से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया, जिससे हजारों यात्रियों को बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भटकना पड़ा। गुरुग्राम डिपो से चलने वाली 25 से अधिक रोडवेज बसें कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से 1 से 2 घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंचीं। कोहरे की सघनता इतनी अधिक थी कि चालक सुरक्षित दूरी और धीमी गति बनाए रखने के लिए मजबूर थे। विशेष रूप से लंबी दूरी के दस मुख्य रूटों पर यात्री घंटों इंतजार करते देखे गए। गुरुग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.