गाज़ियाबाद, मार्च 13 -- गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन। होली के मौके पर घर जाने वालों की रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डों पर भीड़ रही। ट्रेनों में टिकट न मिलने के कारण लोगों की भीड़ उमड़ी। अतिरिक्त बसें चलाने के बाद भी यात्रियों को बस नहीं मिली। गुरुवार की सुबह से ही हालात यह रहे हैं कि स्टेशन पर यात्रियों को पैर रखने की जगह नहीं मिली। गुरुवार को लोकल ट्रेनों के साथ ही वाया मुरादाबाद व कानुपर होकर लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में दोपहर के समय ज्यादा भीड़ रही। गोमती एक्सप्रेस, श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ में यात्रियों को हुजूम रहा। वेटिंग टिकट पर भी यात्री ट्रेन में सवार हुए। इस कारण आरक्षित बोगी भी जनरल जैसी दिखी। कोई कंपलिंग पर बैठा था और ज्यादातर यात्री आपातकालीन खिड़कियों से बोगी के अंदर घुसे। रेलवे स्टेशन पर भीड़ के आगे सारी व्यवस्थाएं फेल होती नजर आई। ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.