नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर-दादरी रोड पर निक्को मोड़ के समीप बस और कैंटर के बीच में फंसने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दोस्त बुधवार की सुबह अपने घर से कंपनी जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि बस और कैंटर के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जारचा क्षेत्र के खुर्शेदपुरा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय धीरज और 25 वर्षीय कुलदीप दोनों दोस्त थे। दोनों सूरजपुर स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार की सुबह दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर घर से सूरजपुर स्थित कंपनी जा रहे थे। सुबह करीब 7:00 बजे देवला गांव के समीप निक्को मोड़ पर सामने से आ रही एक बस और दूसरी ओर से निकल रहे कैंटर के बीच उनकी बाइक फंस गई। दोनों वाहनों के बीच में फंसने से धीरज की घटनास्थल पर मौत हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.