मथुरा, अप्रैल 24 -- बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं का बुधवार को वृंदावन-यमुना एक्सप्रेस वे रोड पर एक्सीडेंट हो गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दो लोग घायल हुए जोकि प्राथमिक उपचार के बाद बिना दर्शन किये घर लौट गये। बुधवार को बुलंदशहर के गांव शिकारपुर निवासी जयप्रकाश, भाई जितेंद्र और धर्मेद्र और अपने 14 परिजनों के साथ बस से बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने आये थे। दारूक पार्किंग में बस खड़ी करने के बाद सभी ऑटो से मंदिर की ओर आ रहे थे। चामुंडा देवी मंदिर कट मुड़ने के लिये ऑटो निकला, तभी पानीगांव की ओर से आ रही स्कूल बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार जयप्रकाश की पत्नी 36 वर्षीय कमलेश देवी के सिर में चोट आई। 14 वर्षीय रिचा के आगे के चार दांत टूट गए। घटना से बस में सवार बच्चे भी सहम गये। घायल श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.