रुडकी, मार्च 22 -- परिवहन निगम के महाप्रबंधक पवन मेहरा ने शनिवार शाम को मंगलौर बस अड्डे पर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निगम और सरकार चाहती है कि मंगलौर के यात्रियों को यातायात को लेकर किसी प्रकार की सुविधा न हो। बस अड्डे पर यात्रियों को किस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती हैं उसको लेकर योजना बनाई जा रही है। निरीक्षण के बाद योजना बनाकर शासन को भेजी जाएगी। इस अवसर पर रूड़की एजीएम केके मल्होत्रा, यातायात निरीक्षक अमिता सैनी, जगदीश बहुगुणा, पीके दीक्षित, बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.