लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- खमरिया, संवाददाता। खमरिया थाना क्षेत्र में बसढ़िया चौराहे के पास अधेड़ अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के चेहरे पर चोट के निशान देखे गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना क्षेत्र में बसढ़िया के पास मंगलवार की सुबह सड़क किनारे अज्ञात अधेड़ महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। लोगों ने शव पड़ा होने की सूचना थाना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव के चेहरे पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। पर पहचान नहीं हो सकी। बाद में पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतका ने बैंगनी रंग का ऊनी शूट पहन रखा था। उसके माथे पर सफेद बिंदी लाइन के रूप में बनी हुई थी। महिला की लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच और रंग सांवला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.