बरेली, दिसम्बर 29 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में क्षयरोग (टीबी) उन्मूलन अभियान के तहत चल रही स्क्रीनिंग में बस्ती और श्रावस्ती जिलों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार टीबी की आशंका वाले इलाकों में लक्षणयुक्त मरीजों की एक्सरे जांच के मामले में बस्ती-श्रावस्ती प्रदेश में शीर्ष पर हैं। यहां 56 प्रतिशत संदिग्ध मरीजों की एक्सरे जांच पूरी कर ली गई है, जो अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विभाग टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संवेदनशील और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में सक्रिय स्क्रीनिंग कर रहा है। इसका उद्देश्य समय रहते टीबी की पहचान कर इलाज शुरू करना है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। इसी क्रम में प्रदेश भर में लक्षण वाले मरीजों की एक्सरे जांच कराई जा रही है। आंकड़ों के म...