बस्ती, अक्टूबर 8 -- बस्ती, वरिष्ठ संवाददाता। शारदीय पूर्णिमा पर जिले में 274 प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुआ। यह आयोजन डीएम रवीश गुप्ता के मार्गदर्शन, एडीएम प्रतिपाल सिंह और मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती के पर्यवेक्षण में सफल रहा। पूर्व तैयारियों में मार्गों की सफाई, नालियों की मरम्मत, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, गोताखोरों की तैनाती, नाव और रिजर्व ईंधन की व्यवस्था शामिल थी। सुरक्षा के लिए व्यापक पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस, एसडीआरएफ, चिकित्सीय टीमें और गोताखोरों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। नगर पालिका, विद्युत विभाग और सफाई कर्मियों ने भी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निभाई। इस दौरान एसडीएम रूधौली मनोज प्रकाश, एसडीएम हर्रैया शशिविन्द्र द्विवेदी, राजेश कुमार यादव, एसडीएम भानपुर हिमांशु कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.