बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के 130 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन बुधवार को हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों तलासी लेने के बाद प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पहले दिन परीक्षार्थियों में कुछ हड़बड़ी दिखाई दी और वे समय से पहले ही केंद्र पर दिखाई दिए। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के साथ केंद्र व्यवस्थापकों ने डबल लाक से प्रश्न पत्र निकाला और मिलान कर परीक्षा प्रारंभ कराया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम रहे। पुलिस कर्मियों ने केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे से बाहरी लोगों को हटाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.