बस्ती, दिसम्बर 16 -- बस्ती। जिले में कोडीन प्रकरण से जुड़े नेटवर्क की जांच के लिए एसपी अभिनंदन ने विशेष जांच दल यानी 'एसआईटी' का गठन किया है। इसकी मॉनीटरिंग सीधे एसपी स्वयं करेंगे। एसपी स्तर से गठित एसआईटी में एसएचओ कोतवाली दिनेश चंद्र चौधरी, एसएचओ पुरानी बस्ती जयदीप दुबे के साथ एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह, स्वॉट प्रभारी चंदन और सर्विलांस सेल प्रभारी शेषनाथ यादव को शामिल किया गया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि यह टीम जिले में कोडीन से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालेगी। आरोपितों के बैंक डिटेल को भी खंगाल कर सभी लेन-देन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे जांच में सामने आए तथ्यों का मिलान कराया जा सके। दूसरी तरफ कोतवाली में दर्ज मुकदमे में आरोपित गणपति फार्मा तीन-चार महीने से बंद है। उसके प्रोपराइटर की तलाश की जा रही है। आरोपित क...