देवरिया, अप्रैल 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। कांग्रेस द्वारा बस्ती में आयोजित होने जा रही संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहाकि भाजपा सरकार भारत के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं व समाजिक और आर्थिक न्याय के आदर्शों पर सुनियोजित ढंग से हमले कर रही है। इसके विरोध में 28 अप्रैल को अटल प्रेक्षागृह का मैदान झंडा वाला चौराहा बस्ती में प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। इसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी देवरिया से शामिल होंगे। उन्होंने कहाकि देश में लगातार संविधान और संविधान द्वारा गठित संस्थानों पर हमले हो रहे हैं। इसकी रक्षा के प्रति कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.