गाजीपुर, मार्च 28 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित तहसील परिसर में गुरुवार की दूसरी पहर तहसील क्षेत्र के बौरवां गांव स्थित राजभर बस्ती की महिलाओं ने शराब की दुकान खोलने को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने बस्ती के पास खुल रही शराब की दुकानों को आबादी से दूर खोले जाने के संबंध में पत्रक तहसीलदार देवेंद्र यादव को सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि पहले देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान बौरवां बाजार में संचालित हो रही थी। लेकिन नए आवंटन के बाद इन दुकानों को बस्ती के पास खोला जा रहा है। विरोध कर रही महिलाओं ने तहसीलदार से कहा की शराब पीकर नशे की हालत में नसेड़ी लोग पास से आने जाने वाली बस्ती की महिलाओं व युवतियों पर गंदी फब्तियां कसते रहते हैं। जिससे बस्ती की महिलाओं का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। वही बहू बेटियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.