बस्ती, अक्टूबर 28 -- सल्टौवा (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किए जान का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के नशे में होने के कारण उसे खंभे से बांधकर मारापीटा गया। साथ ही उसे करंट लगाने का प्रयास किया गया। ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया गया है। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मखसूर कुरैशी ने वाल्टरगंज थाने पर तहरीर दी है कि आरोपियों ने मिलकर उसके बेटे जावेद कुरैशी को पहले बुरी तरह मारापीटा। इसके बाद उसे एक बिजली के खंभे से बांध दिया गया। साथ ही उसे करंट देने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जावेद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.