बस्ती, मई 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में नगर बाजार थानाक्षेत्र के बढ़नी गांव में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। तबाड़तोड़ चाकू से हमले के बाद घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया। जहां पहुंचते ही युवक को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी बादल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि नगर बाजार थानाक्षेत्र के राजकुमार (37) निवासी बढ़नी का उनके गांव के ही रहने वाले बादल से शुक्रवार की देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी और हाथापाई होने लगी। इसी बीच बादल ने चाकू से राजकुमार के ऊपर तबाड़तोड़ हमला कर दिया। उसके जमीन पर गिरते ही बादल मौके से भाग गया। खून से लथपथ घायल राजकुमार को आनन-फानन में परिजन जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.