बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के बावरपारा गांव में एक व्यक्ति की मड़ई में आग लगने से तीन बकरियां झुलस गईं। बावरपारा के वासुदेव पुत्र संतराम की मड़ई अज्ञात कारणों से धू-धू कर जलने लगी और उसमें बंधी तीन बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। आग पर काबू पाने के दौरान गांव के विजय कुमार का हाथ-पैर भी झुलस गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव और हल्का लेखपाल अजय प्रताप सिंह ने जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.