बस्ती, जनवरी 31 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कोतवाली थानांतर्गत गांवगोड़िया मोहल्ले में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि वायरल फुटेज संज्ञान में आई है। घटना की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल 100 सेंकेड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक अचानक एक समूह पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर देते हैं। हमले से घबराए लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं। यह मारपीट बीच सड़क पर हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वहां खड़े वाहनों को लेकर लोग भागने ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.