बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती जिले के परसरामपुर थाने के प्रभारी थानेदार अजय कुमार गौड़ रहस्यमय हाल में लापता हो गए हैं। पिछले 24 घंटे से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। इससे पुलिस महकमे में चिंता बढ़ गई है। थानाध्यक्ष के अवकाश पर जाने के बाद एसआई को थाने का प्रभार सौंपा गया था। उनके लापता होने को सूचना पाकर थानेदार अवकाश से वापस लौट रहे हैं। देवरिया जिले के रहने वाले एसआई के परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की जा रही है। साथ ही उनकी तलाश में टीमें जुट गई हैं। परसरामपुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के अवकाश पर जाने के बाद दरोगा अजय कुमार गौड़ को थाने का प्रभार सौंपा गया था। लेकिन किसी आवश्यक कार्य से वह बाहर निकले थे। लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। उनका निजी मोबाइल फोन और थाने का सीयूजी नंबर दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.