भदोही, जनवरी 7 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रोड सेफ्टी क्लब तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. रीना सिंह ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति सजग बनाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। रैली महाविद्यालय से होकर मलिन बस्ती हमीदपट्टी तक पहुंची। छात्राओं ने वहां के लोगों को सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा ज़ेब्रा क्रॉसिंग का सही उपयोग करने की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.