मिर्जापुर, मार्च 12 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद l ड्रमंडगंज वनरेंज के अहुगी कलां गांव के धरकार बस्ती में मंगलवार की रात एक बजे के करीब छह फीट लंबा मगरमच्छ पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ पहुंचने की सूचना रेंजर ड्रमंडगंज वीरेंद्र कुमार तिवारी को दी। रेंजर के निर्देश पर पहुंचे वन सुरक्षा प्रहरी सौरभ सिंह उर्फ सोनल ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर बुधवार को सुबह सुखड़ा बांध में छोड़ दिया गया। अहुगी कलां गांव के धरकार बस्ती के कोमल धरकार के घर के बाहर पहुंचे मगरमच्छ को देखकर कुत्तों के लगातार भोंकने से कोमल धरकार व घर की महिलाओं की नींद खुल गई l महिलाओं ने टार्च जलाकर घर के बाहर देखा तो घर के भीतर घुस रहे मगरमच्छ को देखकर होश उड़ गए। शोरगुल मचाने पर अगल बगल के लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.