बस्ती, अगस्त 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वाल्टरगंज थानांतर्गत जमदाशाही में एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। दबिश देने पहुंची टीम के सामने घर की महिलाएं आ गई। इसके बाद महिला कांस्टेबल को भी बुलाया गया। आरोप है कि महिलाओं ने थानेदार व एक सिपाही की नेम प्लेट तक नोच ली। हंगामें के बीच महिलाओं ने आरोपी को पीछे के रास्ते भगा दिया। वाल्टरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि दुष्कर्म के मुकदमे में फरार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से सम्मन जारी हुआ था। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने जमदाशाही स्थित घर पर ही मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने गुरुवार की रात घर पर दबिश देने पहुंची तो घर की महिलाओं ने पुलिस का रास्ता रोक लिया और पुलिस टीम संग बदसलूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.