बस्ती, मई 16 -- बस्ती। पिछले तीन दिनों से चिलचिलाती धूप और बढ़े तापमान का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप लोगों को खूब छकाया। गर्मी से लोग बेहाल दिखे। धूप से बचने को ठौर खोजते दिखे। सुबह 10 बजे ही पारा 35 के पार चला गया था। धीरे-धीरे यह पारा बढ़ता गया। 11 बजे तक 38 डिग्री सेल्सियस पारा हो गया। इससे लोग भीषण गर्मी में परेशान हो गए। शहरी क्षेत्र की सड़कों पर ऑफिस जाने वाले लोग छतरी, गमछा बांधकर आते-जाते दिखे। वहीं पैदल राहगीर सिर पर रूमाल और युवतियां और महिलाएं मुंह ढककर आती-जाती दिखीं। धूप के कारण लोग छांव की तलाश करते दिखे। लगातार बढ़ते तापमान और तल्ख धूप से हर कोई परेशान दिखा। इससे दिनचर्या भी प्रभावित हुई। गर्मी के कारण शरीर से पसीना टकरता रहा। वहीं पशु-पक्षी भी इस भीषण गर्मी में बेहाल नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.