बस्ती, मई 5 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानांतर्गत विक्रमजोत के खतमसराय चौराहे के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पहचान का प्रयास शुरू किया। पुलिस के अनुसार मृतक देवरिया जनपद के रुद्रपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि इस व्यक्ति को पिछले दो दिनों से चौराहे के आसपास घूमते हुए देखा जा रहा है। यह लगातार नशे की हालत में ही प्रतीत हो रहा था। रविवार की शाम एक होटल के पास से बाइक का लॉक खोलने के शक में लोगों ने इसे पकड़ा था। बाद में इसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद वह एक चिकन शॉप के पास जाकर काफी देर तक बैठा था। रात में ही उसकी मौत हो गई। छावनी पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.