बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती। शहर में कचहरी स्थित अधिवक्ताओं के तख्ते के पास गुरुवार को दिन में दो युवतियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि आक्रोशित युवतियों को समझाने का प्रयास करने गए अधिवक्ता के साथ भी बदसलूकी की गई। हंगामा होता देखकर मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ता व अन्य लोग जुट गए। लोगों ने दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास किया। इस पूरे हंगामे से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दिन के वक्त कचहरी पहुंची दो युवतियां अचानक आक्रोशित होकर विवाद करने लगीं। उनकी तेज आवाज सुन आसपास कार्य कर रहे अधिवक्ता भी पहुंच गए। आरोप है कि युवतियों के विवाद में बीच-बचाव करने गए एक अधिक्ता के साथ युवतियों ने बदसलूकी की। यह देखकर साथी अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.