बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में बांटी जा रही विटामिन बी-कॉप्लेक्स टेबलेट गुणवत्ताविहीन है। इसकी शिकायत मरीजों ने शनिवार को की तो हड़कंप मच गया। जब लोगों ने टेबलेट को खोलकर देखा तो वह मिट्टी की तरह बिखर गया। यह देख लोग दंग रह गए, सीएमओ से इसकी शिकायत की है। जिला महिला अस्पताल में हाल ही में ड्रग वेयर हाउस से 50 हजार टेबलेट यहां आपूर्ति हुई थी। जैसे ही उसे वितरण के लिए काउंटर पर लाया गया और वितरण शुरू हुआ। उसी बीच एक मरीज ने टेबलेट को खोला तो तत्काल भुरभुरा होकर गिरने लगा। मानो टेबलेट नहीं कैप्सूल के अंदर रखी दवा जैसी हो गई। इसके बाद मरीजों ने उसे वापस किया। फिर दूसरा पत्ता खोला तो वह भी उसी तरह का निकला। यह देख कर्मी भी अवाक रह गए। मरीजों ने कहा कि यह कैसा टेबलेट है, जो खोलते ही मिट्टी धूल बनकर गिर जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.